Loading article...
Loading article...
Stream/Area:
-
Subject:
-
Paper ID:
IJSREM7078
Volume:
5 |
2 |
Feb 2021
Pages:
1-5
Publication Frequency:
Monthly (12 issues per year)
License:International Journal of Scientific Research in Engineering and Management follows the Creative Commons Attribution 4.0 (CC BY 4.0) License, allowing free use and distribution with proper attribution.
राजनीतिक विज्ञान
बानसूर पी.जी. कॉलेज बानसूर (अलवर) राज.
राजनीतिक विज्ञान
बानसूर पी.जी. कॉलेज बानसूर (अलवर) राज.
तिलक के दर्शन एवं विचार पर जितना प्रभाव गीता का था उतना किसी अन्य ग्रंथ का नहीं था I इसलिए गीता का गहरा अध्ययन करके, उन्होंने मांडले के कारागार में प्रसिद्ध “गीता रहस्य” की रचना की थी I यह वृहत और चिरस्थाई ग्रंथ गीता का विद्वता पूर्ण भाष्य ही नहीं है, अपितु इसने आधुनिक भारतीय राष्ट्रवाद की अधिकारिक की पाठ्यपुस्तक का भी काम किया है I उसने देश के नवयुवकों को निष्काम कर्म का अनुप्रेरित संदेश दिया I तिलक बचपन से ही गीता से प्रभावित थे और 1892 में ही विवेकानंद के साथ वार्तालाप करते हुए तिलक ने अपना यह मत व्यक्त किया था कि गीता निष्काम कर्म की शिक्षा देती है I1 उसके बाद उन्होंने गीता का गहन अध्ययन किया और जब इसके लिए उन्होंने मांडले जेल का एकांतवास एवं समय मिला तो उन्होंने 2 नवंबर, 1910 से 30 मार्च 1911 तक केवल 5 महीने में ही गीता पर प्रथम पांडुलिपि तैयार की और उसके बारे में “मराठा” में जो पत्र प्रकाशित हुआ, उसमें उन्होंने लिखा कि गीता के संबंध में जिसे मैं गीता रहस्य कहता हूं, उसे मैंने समाप्त कर लिया है I यह स्वतंत्र और मौलिक पुस्तक है जो गीता के उद्देश्य की छानबीन करती है और इसमें यह दिखाया गया है कि उसमें हमारा धार्मिक दर्शन आचार शास्त्रीय समस्या के समाधान में किस तरह प्रयुक्त किया गया है, क्योंकि गीता के विषय में मेरा विचार यह है कि यह आचार शास्त्र की पुस्तक है I मैंने सर्वत्र गीता के दर्शन की पाश्चात्य और आचार शास्त्रीय दर्शन से तुलना की है और मैंने पाया है कि हमारा दर्शन किसी पाश्चात्य दर्शन से किसी प्रकार भी कम से कम निम्न कोटि का नहीं है I तिलक के अनुसार गीता ब्रह्म साक्षात्कार हो जाने पर भी कर्म करने की आवश्यकता का प्रतिपादन करती है ईश्वर की प्राप्ति होने से पूर्व और बाद में भी कर्म करना अनिवार्य हैI मैं जिस निष्कर्ष पर पहुंचता हूं वह यह है की गीता ज्ञान या भक्ति के द्वारा ईश्वर से साक्षात्कार कर लेने से भी कर्ता को कर्म करने की शिक्षा देती है I नैतिक और तांत्रिक विकास के उसी मार्ग पर संसार को चलते रहने के लिए कर्म अवश्य करना चाहिए, जिसका संसार के द्वारा अनुसरण ईश्वर को अभीष्ट है I कर्म कर्ता के बंधन के कारण नहीं बने, इसलिए इसे अपने उद्देश्य की सहायता करने के लक्ष्य से और होने वाले फल की आसक्ति से रहित होकर करना चाहिए I मेरे विचार से यही गीता की शिक्षा है I हां, उसमें ज्ञान योग है, उसमें भक्ति योग है, कौन कहता है नहीं I परंतु दोनों गीता में उपदेश, कर्मयोग के सहायक हैं I यदि हतोत्साहित अर्जुन को युद्ध करने के लिए प्रस्तुत करने के लिए, कर्म करने के लिए, गीता का उपदेश दिया गया, तो यह कैसे कहा जा सकता है कि उस महान ग्रंथ की सर्वोच्च शिक्षा केवल ज्ञान या भक्ति है ? वास्तव में गीता में इन सभी योगो का समन्वय है , और जिस प्रकार वायु केवल हाइड्रोजन,ऑक्सीजन या अन्य कोई गैस नहीं है, बल्कि एक विशेष अनुपात में सभी का संयुक्त रूप है, उसी प्रकार गीता में यह सभी योग एक में संयुक्त हैं I
KEYWORDS
इस प्रकार गीता रहस्य तिलक द्वारा रचित एक महान भाष्य है I यह महाभारत के समय के सक्रिय कर्मवाद की महान भावना का ग्रहण करती है I तिलक स्वयं कृष्ण के जीवन से शिक्षा लेने के लिए लोगों से बार-बार कहते हैं क्या कृष्ण गृहस्थ जीवन का त्याग करते हैं? कृष्ण तब भी कार्यरत रहते हैं, जब तीनों लोकों में उनके लिए कोई अप्राप्य स्वार्थ कार्य शेष नहीं है I इसलिए स्वयं कृष्ण के द्वारा कर्मयोग को दिव्य समर्थन प्राप्त हुआ है I तिलक का तर्क मौलिक है I वे लोगों को कहते हैं कि गीता का शाब्दिक विवेचन करने के बदले वे गीता की शिक्षा देने वाले महापुरुष के जीवन संदेश पर ध्यान दें I इसमें जनक, राम, भीष्म, और अन्य लोगों के द्वारा स्वीकृत प्रवृत्तियों निष्काम कर्म की प्राचीन शिक्षा की इस पुस्तक में एक बार पुनः सफलतापूर्वक व्याख्या की गई है I तिलक के अनुसार गीता आध्यात्मिक आचारशास्त्र की पुस्तक है जो उस मनुष्य के लिए लोक संग्रहार्थ कर्म की आवश्यकता पर बल देती है, जिसे दिव्य अनुभूति के द्वारा शांतचित्ता प्राप्त हो गई है I इस प्रकार गीता पर तिलक द्वारा लिखित भाष्य गीता रहस्य, विशाल और चिरस्थाई पुस्तक है I मराठी साहित्य में एक युगपरिवर्तनकारी रचना है I इसमें शैली की सरलता के साथ मीमांसात्मक और पांडित्व का समन्वय हैI
1. विश्वनाथ प्रसाद वर्मा, दि रिलेशन ऑफ़ तिलक एंड विवेकानंद , दि वेदांत केसरी, मद्रास, खंड 15,संख्या 7, नवंबर 1938, पृष्ठ 291-292 2. डॉ. वी.पी. वर्मा, लोकमान्य तिलक जीवन और दर्शन, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल प्रकाशक, आगरा, पृष्ठ,492 3. उपर्युक्त पृष्ठ 506 4.उपर्युक्त पृष्ठ 675 5. तिलक, गीता रहस्य, पूना ( हिंदी संस्करण) 1950 6. एस.वी.बापट, रेमिनिसेन्स एन्ड ऐनेक डॉट्स ऑफ़ लोक मान्य तिलक, खण्ड -2, पृष्ठ 498 7. उपर्युक्त, पृष्ठ 399 8. उपर्युक्त, पृष्ठ 503 9.उपर्युक्त, पृष्ठ 508 10. तिलक, गीता रहस्य, पूना (हिन्दी संस्करण), 1950 पृष्ठ 7 11. उपर्युक्त, पृष्ठ 6
Publication Date
2/24/2021
Peer Review Type
Double-Blind Peer Review
Review Rounds: 2
Documents
Article Views
0
Total views since publication
PDF Downloads
0
Total downloads since publication
Geographic Reach
5
Digital Preservation: This article is permanently archived on Zenodo and complies with all data preservation standards across major indexing platforms.
Plagiarism Screening
This manuscript has been checked for plagiarism using TurnitinPlagiarismChecker software.
Conflict of Interest
The authors declare no conflict of interest related to this research work.
Funding Information
No funding information available for this research.
Related research in the same subject area
Loading similar articles...