Crossref DOIMemberCiteFactoropen accessissn
SJIF Impact Factor 8.659 | ISSN: 2582-3930
IJSREM Logo

International Journal of Scientific Research in Engineering and Management

(Gateway to Global Scholars - An International, Scholarly, Multi-Disciplinary, Open Access Journal)

Peer-Reviewed Journal Designed to Meet UGC's Quality Parameters

HomeCurrent IssuePast IssuesPay OnlineConferencesEditorial BoardAbout UsContact Us
IJSREM

Loading article...

Follow Us

  • Google Scholar
  • ResearchGate
  • Academia.edu
  • Mendeley
  • LinkedIn
  • Facebook
  • Instagram

Journal Policies

  • Peer Review Policy
  • Publication Ethics
  • Copyright Infringement
  • Refund & Cancellation Policy
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Journal Identifiers & Licenses

  • ISSN Verified: 2582-3930ISSN Verified: 2582-3930
  • Crossref DOI: 10.55041Crossref DOI: 10.55041
  • SJIF Ranking: 08.659SJIF Ranking: 08.659
  • Licensed under CC BY 4.0Licensed under CC BY 4.0
  • ISO Certification: 9001:2015ISO Certification: 9001:2015
  • Indexed & Cited In: Google ScholarIndexed & Cited In: Google Scholar

Contact Us

International Journal of Scientific Research in Engineering and Management (IJSREM)

#62/1, New No 7, 1st Cross, 2nd Main, Ganganagar, R T Nagar, Bangalore North, Bangalore, Karnataka, India – 560032
[email protected]+91 93911 67991
logos
logos
Working Hours

Mon – Sat: 9:00 AM – 6:00 PM

Sunday: 10:00 AM – 4:00 PM

+91 93911 67991

© 2026 IJSREM – International Journal of Scientific Research in Engineering and Management. This is an open-access journal. Articles are published under the Creative Commons Attribution (CC BY 4.0) License, which permits unrestricted use, distribution, and reproduction in any medium, provided the original work is properly cited.

DisclaimerPrivacy PolicyTerms and Conditions
ArticlePeer ReviewedOpen AccessPlagiarism Passed
Paper ID:IJSREM66353

उत्तर-औपनिवेशिक भारत में राज्य-निर्माण: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

Stream/Area:

-

Subject:

-

Paper ID:

IJSREM66353

Volume:

10 |

7 |

Jul 2026

Pages:

1-8

Publication Frequency:

Monthly (12 issues per year)

DOI
Digital Object Identifier
10.55041/IJSREM66353

License:International Journal of Scientific Research in Engineering and Management follows the Creative Commons Attribution 4.0 (CC BY 4.0) License, allowing free use and distribution with proper attribution.

Share this article:

Authors

डशच

डॉ. शैलेन्द्र चौहान

असिस्टेंट प्रोफेसर, इतिहास विभाग

एस.डी. पी.जी. कॉलेज, गाजियाबाद

Download Author Certificate
धच

धीरेन्द्र चौहान

एम. ए. (इकोनॉमिक्स)

यूजीसी नेट

Download Co-Author Certificate

Author Services & Downloads

Full ArticlesAcceptance Certificate

Abstract

यह शोध-पत्र स्वतंत्रता-प्राप्ति (1947) के पश्चात भारत में हुई उत्तर-औपनिवेशिक राज्य-निर्माण की प्रक्रिया का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। इसमें औपनिवेशिक विरासत, विभाजन की चुनौती, रियासतों के एकीकरण, संवैधानिक निर्माण, संघवाद, भाषायी पुनर्गठन, नियोजित आर्थिक विकास तथा धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय जैसे पहलुओं की विवेचना की गई है। अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि भारतीय राज्य-निर्माण औपनिवेशिक निरंतरता और राष्ट्रीय नवाचार के बीच एक जटिल, गतिशील समायोजन की प्रक्रिया रही है, जिसने अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एक स्थायी लोकतांत्रिक ढांचे को जन्म दिया। मुख्य शब्द: उत्तर-औपनिवेशिक राज्य, राज्य-निर्माण, भारतीय संविधान, संघवाद, विभाजन, राष्ट्र-निर्माण 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्त तो हो गया परंतु स्वतंत्रता की यह घटना अपने साथ राज्य-निर्माण की भीषण चुनौतियाँ लेकर आई। भारत जैसा देश जो सांस्कृतिक, भाषायी, धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से लघु विश्व के समान था, जिसने ताज़ा ताज़ा विभाजन की त्रासदी झेली थी, और जिसकी अधिकांश जनसंख्या गरीब थी, उसके सामने एक आधुनिक, संप्रभुता सम्पन्न लोकतांत्रिक राष्ट्र-राज्य का निर्माण करना किसी नए स्वाधीनता संग्राम में विजय से कम नहीं था (खिलनानी, 1997)। मेरा यह शोध-पत्र स्वतंत्रता-प्राप्ति के पश्चात भारत में हुए राज्य-निर्माण की इसी प्रक्रिया का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। उत्तर-औपनिवेशिक नवीन धारा वाले किसी राज्य का निर्माण केवल भौगोलिक सीमाओं के भीतर सत्ता स्थापित करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह संस्थाओं, कानूनों, नागरिकता, राष्ट्रीय पहचान और शासन-प्रणाली के निर्माण की एक बहुआयामी प्रक्रिया है। भारत के संदर्भ में यह प्रक्रिया विशेष रूप से जटिल थी क्योंकि यहाँ एक साथ राष्ट्र-निर्माण, राज्य-निर्माण और संप्रभुता सम्पन्न लोकतंत्रीकरण की प्रक्रियाएँ चल रही थीं, जो सामान्यतः विश्व के अन्य उत्तर-औपनिवेशिक भागों में क्रमिक रूप से हुई थीं (गुहा , 2007)। मेरे इस शोध-पत्र का उद्देश्य यह समझना भी है कि भारत ने किस प्रकार औपनिवेशिक विरासत, विभाजन की विभीषिका, रियासतों के एकीकरण, संविधान-निर्माण, संघीय ढांचे, भाषायी पुनर्गठन और नियोजित आर्थिक विकास के माध्यम से एक स्थायी राज्य-संरचना का निर्माण किया।

KEYWORDS

उत्तर-औपनिवेशिक भारत राज्य-निर्माण राष्ट्र-निर्माण लोकतांत्रिक संस्थाएँ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था शासन एवं प्रशासन संघवाद ऐतिहासिक विश्लेषण संस्थागत विकास उत्तर-औपनिवेशिक अध्ययन

Cite This Article

डॉ. शैलेन्द्र चौहान, धीरेन्द्र चौहान, "उत्तर-औपनिवेशिक भारत में राज्य-निर्माण: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन," International Journal of Scientific Research in Engineering and Management, vol. 10, no. 7, pp. 1-8, Jul 2026. https://doi.org/10.55041/IJSREM66353

Full Article/Conclusion

यह स्वीकारने में कोई संकोच नहीं है कि भारतीय राज्य-निर्माण की प्रक्रिया अत्यंत सफल होते हुए भी अनेक सीमाओं से प्रभावित रही। सर्वप्रथम, औपनिवेशिक प्रशासनिक ढांचे की निरंतरता ने राज्य और नागरिक के बीच एक दूरी बनाए रखी, जिसमें नौकरशाही प्रायः जनता के प्रति उत्तरदायी होने के बजाय ब्रिटिश काल के समान ही नियंत्रणकारी बनी रही। दूसरे, योजनाबद्ध विकास मॉडल, यद्यपि आरंभिक औद्योगीकरण में सहायक रहा, परंतु इसने अत्यधिक केंद्रीकरण, भ्रष्टाचार और धीमी वृद्धि दर—जिसे विडंबनापूर्ण रूप से 'हिंदू विकास दर' कहा गया—को भी जन्म दिया। तीसरे, भाषायी पुनर्गठन और संघीय समायोजन के बावजूद, पूर्वोत्तर भारत, पंजाब और कश्मीर जैसे क्षेत्रों में उभरे उग्रवाद और अलगाववादी आंदोलनों ने यह दर्शाया कि राज्य-निर्माण की प्रक्रिया असमान रूप से सफल रही—जहाँ कुछ क्षेत्र राष्ट्रीय मुख्यधारा में सहजता से समाहित हो गए, वहीं अन्य क्षेत्रों में राज्य की वैधता निरंतर प्रश्नांकित होती रही (चटर्जी, 1993)। इसके अतिरिक्त, 1975-77 की आपातकाल की घटना ने यह उजागर किया कि लोकतांत्रिक संस्थाएँ, चाहे वे कितनी भी सुदृढ़ प्रतीत हों, राजनीतिक सत्ता के दुरुपयोग से पूर्णतः सुरक्षित नहीं हैं। अंततः, यह भी उल्लेखनीय है कि भारतीय राज्य-निर्माण की प्रक्रिया एक सतत परंतु अपूर्ण परियोजना रही है—यह किसी एक निर्णायक क्षण में पूर्ण नहीं हुई, बल्कि प्रत्येक दशक में नई चुनौतियों, आंदोलनों और संस्थागत समायोजनों के माध्यम से पुनर्परिभाषित होती रही है। भारतीय राज्य-निर्माण के अनुभव को अधिक स्पष्टता से समझने के लिए इसे अन्य उत्तर-औपनिवेशिक राष्ट्रों के अनुभवों के साथ तुलनात्मक दृष्टि से देखना उपयोगी है। पाकिस्तान, जो भारत के साथ ही औपनिवेशिक शासन से मुक्त हुआ, राज्य-निर्माण की प्रक्रिया में भिन्न मार्ग पर अग्रसर हुआ—वहाँ प्रारंभिक दशकों में ही संविधान-निर्माण में विलंब, सैन्य हस्तक्षेप और केंद्र-प्रांत तनाव ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया (जलाल, 1985)। इसके विपरीत भारत ने प्रारंभ से ही संवैधानिक सर्वोच्चता और असैनिक नियंत्रण को सुदृढ़ किया, जिसके परिणामस्वरूप लोकतांत्रिक संस्थाओं को स्थायित्व प्राप्त हुआ। इसी प्रकार अफ्रीकी महाद्वीप के अनेक उत्तर-औपनिवेशिक राष्ट्रों में, जहाँ औपनिवेशिक सीमाएँ जातीय और सांस्कृतिक वास्तविकताओं से मेल नहीं खातीं थीं, राज्य-निर्माण की प्रक्रिया गृहयुद्ध, सैन्य तख्तापलट और सत्तावादी शासन में परिणत हुई। भारत ने भी अत्यंत विविध सामाजिक संरचना विरासत में पाई, परंतु संघीय समायोजन, भाषायी पुनर्गठन और समावेशी नागरिकता के माध्यम से इसने विघटनकारी प्रवृत्तियों को बड़ी सीमा तक नियंत्रित किया। यह तुलना यह स्पष्ट करती है कि उत्तर-औपनिवेशिक राज्य-निर्माण की सफलता किसी एक कारक पर निर्भर नहीं करती, बल्कि यह नेतृत्व की दूरदर्शिता, संस्थागत प्रक्रिया और ऐतिहासिक संयोगों के जटिल संयोजन का परिणाम होती है। स्पष्ट है कि उत्तर-औपनिवेशिक भारत में राज्य-निर्माण की प्रक्रिया विश्व इतिहास के सबसे जटिल और महत्वाकांक्षी राजनीतिक प्रयोगों में से एक रही है। विभाजन की त्रासदी, रियासतों की बिखरी हुई संप्रभुता, धार्मिक, भाषायी और सांस्कृतिक विविधता, तथा व्यापक गरीबी और निरक्षरता जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बाद भी भारत ने एक संवैधानिक लोकतंत्र, संघीय ढांचा और नियोजित विकास मॉडल के माध्यम से एक स्थायी राज्य-संरचना का निर्माण किया। यह प्रक्रिया न तो पूर्णतः औपनिवेशिक ढांचे की निरंतरता थी और न ही उससे पूर्ण विच्छेद, बल्कि दोनों के बीच एक जटिल, गतिशील समायोजन थी। भारतीय अनुभव यह सिद्ध करता है कि उत्तर-औपनिवेशिक राज्य-निर्माण एक रैखिक या पूर्वनिर्धारित प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह ऐतिहासिक परिस्थितियों, नेतृत्व की राजनीतिक कुशलता और संस्थागत नवाचार के जटिल अंतर्संबंधों से आकार लेती है। यद्यपि भारतीय राज्य आज भी असमानता, क्षेत्रीय तनाव और शासन संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा है, तथापि इसकी संस्थागत स्थिरता और लोकतांत्रिक निरंतरता इसे विकासशील विश्व के अन्य उत्तर-औपनिवेशिक राज्यों से विशिष्ट बनाती है (खिलनानी, 1997; गुहा, 2007)।

References

1.                      ऑस्टिन, जी. (1966). द इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन: कॉर्नरस्टोन ऑफ़ ए नेशन, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. 2.                      चक्रवर्ती, एस. (1987). डेवलपमेंट प्लानिंग: द इंडियन एक्सपीरियंस, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. 3.                      चटर्जी, पी. (1993). द नेशन एंड इट्स फ्रैगमेंट्स: कॉलोनियल एंड पोस्ट-कॉलोनियल हिस्ट्रीज़. प्रिंसटन यूनिवर्सिटी प्रेस. 4.                      गुहा, आर. (2007). भारत : गांधी के बाद, पेंगविन इंडिया, 5.                      जलाल, ए. (1985). द सोल स्पोक्समैन: जिन्ना, द मुस्लिम लीग एंड द डिमांड फ़ॉर पाकिस्तान. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस. 6.                      कविराज, एस. (1991). ऑन स्टेट, सोसाइटी एंड डिस्कोर्स इन इंडिया. जे. मनोर (सं.), रीथिंकिंग थर्ड वर्ल्ड पॉलिटिक्स (पृष्ठ 72–99). लॉन्गमैन. 7.                      खिलनानी, एस. (1997). द आइडिया ऑफ़ इंडिया. हैमिश हैमिल्टन.  

Editorial & Review Transparency

Publication Date

7/25/2026

Peer Review Type

Double-Blind Peer Review

Review Rounds: 2

Documents

Review Report (Confidential)
Copyright Form (Office)

Article Metrics & Impact

Article Views

0

Total views since publication

PDF Downloads

6

Total downloads since publication

Geographic Reach

5

Indexing, Archiving & Preservation

Google Scholar
Academia
ResearchGate
Crossref
SSRN
Semantic Scholar
Thomson Reuters
WorldCat
Mendeley
OpenAlex
EBSCO
Zenodo

Digital Preservation: This article is permanently archived on Zenodo and complies with all data preservation standards across major indexing platforms.

Ethics, Compliance & Transparency

Plagiarism Screening

This manuscript has been checked for plagiarism using TurnitinPlagiarismChecker software.

Conflict of Interest

The authors declare no conflict of interest related to this research work.

Funding Information

No funding information available for this research.

Similar & Recommended Articles

Similar Articles by Topic

Related research in the same subject area

Loading similar articles...